Maatrubhumi-Eetha क्लैश के बीच Salman Khan ने कर डाला चौंकाने वाला पोस्ट

सलमान खान की मातृभूमि 4 दिसम्बर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी मौके पर श्रद्धा कपूर की ईठा आनी है। सलमान ने मातृभूमि-ईठा क्लैश पर पोस्टर शेयर किया है, जो लोगों को चौंका रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ईठा में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर
  • मातृभूमि में सोल्जर के रोल में दिखेंगे सलमान खान
  • 4 दिसम्बर को रिलीज होंगी दोनों ही फिल्में

Maatrubhumi-Eetha Box Office Clash: बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की रुकी हुई फिल्म मातृभूमि को कुछ दिनों पहले ही नई रिलीज डेट मिली है, जिसके बारे में उन्होंने फैंस को अपनी मूवी के ट्रेलर से जानकारी दी है। फिल्म मातृभूमि के ट्रेलर की काफी चर्चा है क्योंकि इसमें सलमान खान कुछ ऐसा करते दिख रहे हैं, जो उनकी पिछली कुछ मूवीज में नहीं दिखा है। फिल्म मातृभूमि की नई रिलीज डेट के साथ ही ये साफ हो गया है कि वो इस दिसम्बर श्रद्धा कपूर के साथ टक्कर लेंगे, जो 4 दिसम्बर को अपनी नई फिल्म ईठा लेकर आ रहे हैं। सलमान खान ने मातृभूमि और ईठा के क्लैश की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक कमाल का पोस्ट किया है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Tiger Shroff पर हुए जानलेवा हमले पर पिता जैकी श्रॉफ ने बंद रखी जुबान, यूं दिया फर्स्ट रिएक्शन

Maatrubhumi-Eetha क्लैश के बीच Salman Khan ने कर डाला चौंकाने वाला पोस्ट

Maatrubhumi-Eetha क्लैश के बीच Salman Khan ने कर डाला चौंकाने वाला पोस्ट

Salman Khan ने Eetha की टीम को दी बधाई

Maatrubhumi-Eetha क्लैश के बीच Salman Khan ने कर डाला चौंकाने वाला पोस्ट

अभिनेता सलमान खान को हमेशा से ही इंडस्ट्री में बड़े दिल वाला माना गया है। कुछ देर पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर टीम ईठा को शुभकामनाएं दी हैं, जो उनकी ही फिल्म मातृभूमि के सामने आने वाली है। सलमान खान ने ईठा का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, "ऑल द बेस्ट ईठा...।" सलमान खान ने इसी के साथ श्रद्धा कपूर, दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स को टैग भी किया है। सलमान खान के इस पोस्ट ने साबित कर दिया है कि वो हेल्दी बॉक्स ऑफिस क्लैश के खिलाफ नहीं हैं। वो खुद चाहते हैं कि श्रद्धा कपूर की फिल्म और उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करें ताकि इंडस्ट्री को फायदा मिले। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Tiger Shroff फायरिंग केस में पुलिस को मिली पांच आरोपियों की कस्टडी, फूल सिंह की उम्र की होगी जांच

सलमान खान के लिए अहम है Maatrubhumi

अभिनेता सलमान खान के लिए फिल्म मातृभूमि बेहद अहम है क्योंकि उनकी पिछली कुछ मूवीज बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। अगर उनकी मातृभूमि बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करती है तो ना केवल फैंस को खुशी होगी बल्कि उनकी अपकमिंग फिल्म मॉन्स्टर के लिए भी इसका फायदा मिलेगा। अगले साल ईद के मौके पर सलमान खान अपनी मॉन्स्टर लेकर आएंगे, जिससे सभी को काफी सारी उम्मीदें हैं। वैसे आप 4 दिसम्बर को मातृभूमि और ईठा में से किसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

End of Feed