RSS के इवेंट में पहुंचे सलमान खान समेत ये सितारे, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कह दी बड़ी बात

Bollywood Celebs In RSS Event: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने पर मुंबई में दो दिवसीय कार्यक्रम 100 वर्ष संघ यात्रा: नए क्षितिज का आयोजन किया है। इस इवेंट में बॉलीवुड के सितारे पहुंचे। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर तक के नाम शामिल है।

Bollywood Celebs In RSS Event: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। संघ के 100 साल पूरे होने को लेकर मुंबई में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 7 फरवरी को पहले दिन के कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी इस इवेंट में पहुंचे और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की बातें ध्यान से सुनीं। सलमान के साथ बाकी बड़े स्टार्स भी नजर आए। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर सामने आ गई है और खूब वायरल हो रही है। आइए नजर डालते है तस्वीरों पर...

salman khan rss

pic credit- twitter/instagram

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इवेंट में पहुंचे ये सितारे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी स्थापना के 100 साल पूरे होने पर मुंबई में दो दिवसीय कार्यक्रम 100 वर्ष संघ यात्रा: नए क्षितिज का आयोजन किया है। पहले दिन कई बड़े बॉलीवुड सितारे इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें सलमान खान और रणबीर कपूर जैसे ए-लिस्ट स्टार्स भी थे। फिल्ममेकर सुभाष घई और गीतकार-कवि प्रसून जोशी के साथ सलमान खान ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की बातें ध्यान से सुनीं। मोहन भागवत ने कहा कि संघ किसी समूह के खिलाफ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय हित में काम करता है, एकता को बढ़ावा देता है और सत्ता की चाह नहीं रखता।

End of Feed