आमिर खान ने ऐन मौके पर सलमान खान से छीनी Sitaare Zameen Par! पोल खोलते हुए बोले भाईजान- मैंने हां कहा था...

Salman Khan Says He Wanted To To Sitaare Zameen Par Before Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। बीती रात मूवी की स्क्रीनिंग हुई, जहां कई सितारों ने शिरकत की। वहीं पैपराजियों के सामने सलमान खान ने मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

Salman Khan Says He Wanted To To Sitaare Zameen Par Before Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाया है। आमिर खान की एक और मोस्ट अवेटेड मूवी 'सितारे जमीन पर' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। इस मूवी में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा भी मुख्य भूमिका अदा करती नजर आईं। बीती रात मुंबई में 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान जैसे कई बड़े सितारों ने शिरकत की। सलमान खान (Salman Khan) ने स्क्रीनिंग के दौरान आमिर संग जमकर पोज दिये, साथ ही पैपराजियों के सामने खूब मस्ती भी की। सलमान खान ने पैपराजियों के सामने बताया कि आमिर खान की ये फिल्म वो करना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए हां भी कह दी थी।

'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग में सलमान खान ने खोली आमिर खान की पोल!

End of Feed