Salman Khan Firing Case: सलमान खान से जुड़े मामले में हुई 2 और लोगों की गिरफ्तारी, की थी गन सप्लाई!

Salman Khan Firing Case: ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने हथियार की सप्लाई की थी उन दोनों आरोपियों को अब पंजाब से अरेस्ट कर लिया गया है।

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल के दिन दो हमलावरों ने गोलीबारी की थी। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत एक्शन लेना शुरू कर दिया था। मुंबई पुलिस ने सलमान खान के फायरिंग मामले में उन दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया था। बीते दिनों आईं रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि भाईजान के घर के बाहर फायरिंग में इस्तेमाल हुईं बंदूकों और जिंदा कारतूस भी पुलिस ने सूरत की तापी नंदी से बरामद कर लिए थे। अब इस मामले में पुलिस ने दो नए लोगों को गिरफ्तार किया है।

Salman Khan

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने पंजाबी से दो व्यक्तियों सोनू सुभाष चंदर (37) और अनुज थापन (32) को ट्रैक किया। सुनने में आ रहा है कि इन दोनों लोगों ने हथियारों को सप्लाई किया था। मुंबई पुलिस ने गुजरात से सलमान खान फायरिंग केस में घटना के तुरंत बाद दो बंदूकधारियों विक्की साहब गुप्ता और सागर श्रीजोगेंद्र पाल को पकड़ लिया था। मुंबई पुलिस इस समय आगे की जांच में लगी हुई है।

End of Feed