Aneez Bazmee Wish to Work with Govinda: एक समय ऐसा था जब बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) के घर के बाहर डायरेक्टर्स की लाइन लगी रहती थी। 90 के दशक में इंडस्ट्री पर राज करने वाले एक्टर गोविंदा बीते कई सालों से फिल्मों की दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। अभिनेता ने अपने समय में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, जिन्हें फैन्स आज भी याद करते हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सफल डायरेक्टर्स में से एक अनीस बज्मी ने गोविंदा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। डायरेक्टर ने बताया कि अगर उन्हें गोविंदा के साथ काम करने का मौका मिला तो वो जरूर करेंगे।
सिद्धार्थ कानन के साथ बातचीत में उन्होंने गोविंदा की एक्शन और खासकर उनकी कॉमेडी टाइमिंग की सराहना करते हुए कहा कि कोई भी उनकी बराबरी नहीं कर सकता। ऑडियंस काफी समय से गोविंदा की वापसी के लिए बेताब हैं और इस बारे में अनीस बज्मी ने बताया कि जब सही फिल्म और अच्छा रोल मिलेगा तो वो गोविंदा के साथ खुद संपर्क करेंगे और उन्हें फिल्म ऑफर करेंगे। अनीस का मानना है कि गोविंदा के साथ काम करने से उनके द्वारा निभाए गए किसी भी किरदार को निखारेगी।
बता दें अनीज बज्मी ने गोविंदा के साथ फिल्म 'सैंडविच' में कम किया था। यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। इसके लावा दोनों 'आंखें' और 'राजा बाबू' जैसी फिल्मों के लिए भी साथ आ चुके हैं। गोविंदा को आखिरी बार फिल्म 'रंगीला राजा' में देखा गया था। यह फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी।
