Salman Khan Firing Case: मुंबई क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियों को लिया हिरासत में, पुलिस ने शुरू की पूछताछ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 15, 2024, 04:46 PM IST

Salman Khan Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में जांच तेज कर दी है। पुलिस ने नवी मुंबई से दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी।

Salman Khan Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर 2 हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सलमान की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। एक्टर का केस मुंबई क्राइम ब्रांच को मिल गया है। पुलिस ने इस मामले में 15 अलग-अलग टीमें बनाई हैं। सभी टीमें इस केस में साथ काम कर रही हैं। पुलिस के पास हमलावरों की फोटो और उनके बार में जानकारी जुटाने में लग गई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को नवी मुंबई से हिरासत में लिया है।

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग में ये दोनों आरोपी शामिल थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों को कस्टडी में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है।

End of Feed