Salman Khan Galwan Valley Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी हालिया फिल्म सिकंदर (Sikandar) को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान खान की फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। जिसके बाद माना जा रहा था सलमान खान इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद भाईजान बॉलीवुड से थोड़ा ब्रेक लेंगे। लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। अभी हाल में सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया कि सलमान खान जल्ह ही वॉर ड्रामा फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने जा रहे हैं। सलमान खान की ये फिल्म गलवान वैली पर बनने वाली है। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे जानने के बाद सलमान खान के फैंस का दिल खुश हो जाएगा।
जल्द शूटिंग शुरू करेंग सलमान खान
सलमान खान की अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। सलमान खान की इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। Mid-day की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर आने वाले 5 महीनों में काम शुरू करने वाले हैं। सलमान खान ने इस इस वॉर ड्रामा फिल्म को 'बजरंगी भाईजान 2 (Bajrangi Bhaijaan 2)' से ज्यादा तवज्जो दी है। अभी तक सलमान खान ने इस फिल्म साइन नहीं किया है, लेकिन फिल्ममेकर अपूर्वा लाखिया (Apoorva Lakhia) को इसको लेकर हरि झंडी दे दी है।
सलमान खान का और भी फिल्मों से जुड़ रहा है नाम
सलमान खान अपनी इस फिल्म के अलावा और भी कई अपमकिंग मूवीज को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान खान शहारुख खान के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान 2' भी काफी चर्चा में है। सलमान खान की अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
