Salman commented on Vicky-Katrina's post: बॉलीवुड इंडस्ट्री के छावा उर्फ विक्की कौशल बीते हफ्ते पिता बने थे। उनकी पत्नी और इंडस्ट्री की खूबसूरत हसीनाओं में से एक कैटरीना कैफ ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद कौशल परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी कि वो माता-पिता बन गए हैं। इस पोस्ट पर इंडस्ट्री के लगभग सभी स्टार्स ने कमेंट किए और कपल को बधाई दी। अगर इस पोस्ट पर किसी के कमेंट की कमी थी तो वो सलमान खान थे। विक्की-कैट के पोस्ट को 3 दिन हो चुके हैं और अब सलमान खान का कमेंट इस पोस्ट पर वायरल हो रहा है। हालांकि ये बधाई भरा कमेंट नहीं है बल्कि क्रिप्टिक है, जिस कारण हर कोई हैरान है। आइए आपको इस वायरल कमेंट की सच्चाई बताते हैं...
Image Source: Instagam
असल में सोशल मीडिया पर इस वक्त एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इस स्क्रीनशॉट में विक्की-कैट का लेटेस्ट पोस्ट है, जिस पर सलमान खान का क्रिप्टिक कमेंट है। इस कमेंट में सलमान खान ने लिखा है "ये सब प्राइवेट चीजें इंटरनेट पर मत डाला करो...।" अगर आप स्क्रीनशॉट को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि ये भाईजान के आधिकारिक अकाउंट से ही आया है लेकिन हम आपको बता दें कि ये सही नहीं है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये स्क्रीनशॉट भले ही असली लग रहा हो लेकिन ये असली नहीं है। किसी खुराफाती इंसान ने विक्की-कैट के पोस्ट पर भाईजान का नकली कमेंट चुपकाकर इसे वायरल कर दिया है। लोग पहली नजर में इसे सही ही मान रहे हैं लेकिन इसका फैक्ट चेक करके हम आपको बताना चाहेंगे कि इस पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें।
अस्पताल से कब डिस्चार्ज होगी कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ की डिलीवरी को 3 दिन हो चुके हैं। खबरों की मानें तो वो अस्पताल से आज या कल में डिस्चार्ज हो सकती हैं। कैटरीना कैफ की गाड़ी भी कुछ देर पहले ही अस्पताल के बाहर स्पॉट हुई थी, जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि बॉलीवुड की बार्बी डॉल रात के वक्त अपने बच्चे को लेकर घर की ओर रवाना हो सकती हैं।
