अरबाज खान के घर हुई खुशियों की बौछार, शूरा खान ने दिया नन्ही गुड़िया को जन्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 5, 2025, 08:14 PM IST

Arbaaz Khan Daughter: अरबाज खान (Arbaaz Khan) और उनकी वाइफ शूरा खान (Sshura Khan) के घर एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है। इस खबर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। इस मौके पर सलमान खान (Salman Khan) समेत परिवार के सभी लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Arbaaz Khan Daughter: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) की वाइफ शूरा खान (Sshura Khan) ने को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। इस खबर के सामने आने के बाद खान परिवार काफी खुश नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी अरबाज खान और शूरा खान को बधाई देने वाली पोस्ट की लाइन लग गई है। अरबाज खान और शूरा खान से जुड़ी इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद सलमान खान (Salman Khan) के परिवार के लोग पीडी हिंदूजा हॉस्पिटल पहुंच रहे है। जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Arbaaz Khan Daughter

Image Source: Arbaaz Khan Instagram

अरबाज खान के घर हुआ बेटी का जन्म

सलमान खान के भाई अरबाज खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। अभी हाल ही में अरबाज खान की वाइफ शूरा खान ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खबर को जानने के बाद खान परिवार काफी खुश नजर आ रहा है। इस खबर के बाद परिवार के कई लोगों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अब अरबाज खान और शूरा खान के फैंस को कपल की बेटी पहली झलक देखने के लिए बेताब हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मां और बेटी दोनों ठीक है।

End of Feed