Battle of Galwan: सलमान खान के साथ पहली बार काम करने पर बोलीं चित्रांगदा सिंह, कहा- "उनके साथ तो अपने आप...

Chitrangda Singh on Battle of Galwan: अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने अपकमिंग मूवी बैटल ऑफ गलवान पर बात की। ये मूवी है अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रही है। इस फिल्म की शूटिंग कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है। पहला शेड्यूल मुंबई के महबूब स्टूडियो में और दूसरा लद्दाख में शूट किया जाएगा।

Chitrangda Singh on Battle of Galwan: सलमान खान( Salman Khan) की अपकमिंग मूवी बैटल ऑफ गलवान( Battle of Galwan) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर लगातार अपडेट जारी है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह नजर आने वाली है। फिल्म के बारे में अपना अनुभव शेयर करते हुए चित्रांगदा ने बताया कि उन्हें फिल्म का हिस्सा बनकर कैसा लगा। साथ ही सलमान खान के साथ पहली बार काम करने के बारे में भी एक्ट्रेस ने अपने दिल की बात शेयर की। उन्होंने जिक्र किया कि आर्मी बैकग्राउन्ड होने की वजह से ये फिल्म में लिए बहुत खास है।

Chitrangda Singh on Battle of Galwan

Image Source: Instagram

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह( Chitrangda Singh) इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार करने वाली हैं। अभिनेत्री ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि ये मेरे दिल के करीब है। चित्रांगदा सिंह ने कहा कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खास महसूस हो रहा है, क्योंकि यह कहानी उनके दिल को छूती है। उन्होंने बताया कि जब यह घटना घटी थी, तब हमारे समाज में इसके बारे में काफी चर्चा होती थी। इसलिए यह प्रोजेक्ट उनके दिल के करीब है। हालांकि सलमान खान( Salman Khan) जैसे सुपरस्टार इसमें लीड रोल में हैं और फिल्म का ध्यान खींचना तय है, लेकिन चित्रांगदा को इसमें जो बात सबसे ज़्यादा पसंद आई, वो थी इसकी गहराई और सच्चाई।

End of Feed