बॉलीवुड

59 साल की उम्र में पेड़ पर खटपट चढ़ गए सलमान खान, 'बुड्ढा' कहने वालों को लगाया तमाचा

फिल्म सिकंदर (Sikandar) की रिलीज से पहले अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की कुछ फोटो और वीडियो काफी वायरल हुई थीं, जिनमें वो बुढ़ापे की तरफ बढ़ते नजर आ रहे थे। सलमान खान की ये वीडियो देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था। सलमान खान ने अपनी ताजा वीडियो से ट्रोलर्स को चुप कर दिया है। आइए बताते हैं कि भाईजान की इस वीडियो में क्या है खास?

Image

Salman Khan

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो फुर्ती से पेड़ पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। कुछ वक्त पहले तक लोग सलमान खान को इसलिए ट्रोल कर रहे थे क्योंकि उन पर उम्र का असर होता नजर आ रहा था। सलमान खान ने अपनी ताजा वीडियो से उन सभी ट्रोलर्स को शांत कर दिया है, जो उन्हें सिर्फ इसलिए ट्रोल कर रहे थे क्योंकि उनकी तस्वीरें गलत एंगल से खींची गई थीं। अगर वायरल वीडियो की बात करें भाईजान पेड़ पर बेरीज तोड़ने के लिए चढ़े हैं। भाईजान जिस फुर्ती से पेड़ पर चढ़ते नजर आ रहे हैं, उसे देखकर लोग कह रहे हैं कि उनमें 20 साल के लड़की आत्मा आ गई है।

एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'क्या बात है सलमान भाई... आपने दिखा दिया है कि आपमें अब भी 20 साल के बच्चे जितना दम है। आप की फुर्ती देखकर मुझे भी जोश आ गया है।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'भाईजान आपके इस वीडियो ने तो हमें बचपन की याद दिला दी है। बचपन में हम भी ऐसे ही पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ा करते थे और खाते थे। मैं अब जब गांव जाऊंगा तो ऐसे ही पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ूंगा और खाऊंगा।'

सलमान खान की सिकंदर हुई फ्लॉप

अभिनेता सलमान खान की हालिया रिलीज मूवी सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर पानी मांग गई है। सिकंदर को सलमान खान की कमबैक मूवी माना जा रहा था लेकिन ये जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई है, लोगों ने उनके करियर पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि भाईजान को सोच-समझकर फिल्में साइन करनी चाहिए, वरना उनके फैंस उम्मीदें छोड़ देंगे और उनकी फिल्मों का हाल सिकंदर से भी बुरा होने लगेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article