दुबई में बजा सिकंदर का डंका, दुनिया के सबसे बड़े फेरिस व्हील पर चमका सलमान-रश्मिका का नाम

Sikandar Shines at Dubai : फिल्म रिलीज से एक दिन पहले सलमान खान( Salman Khan) -रश्मिका मँदाना( Rashmika Mandanna) मेकर्स और कास्ट प्रमोशन के लिए दुबई पहुंच गए हैं। जहां पर सिकंदर का जोर-शोर से प्रमोशन देखने को मिला। सलमान खान ने इस इवेंट की वीडियो शेयर की है ।

Sikandar Shines at Dubai : सलमान खान( Salman Khan) की फिल्म सिकंदर( Sikandar) आज रिलीज हो गई है। पिछले कई महीनों से सिकंदर का क्रेज फैंस के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। सलमान खान की दीवानगी इस कदर है कि फैंस फर्स्ट डे फर्स्ट शो की होड में लगे हुए हैं। बीती रात शनिवार को सलमान खान अपनी टीम के साथ दुबई पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ भारी सिक्युरिटी नजर आई। सलमान खान और रश्मिका की फिल्म का नाम दुनिया की सबसे बड़े फेरिस व्हील पर चमका जिसे देखकर सलमान खान की अपनी खुशी नहीं रोक पाए।

Sikandar Shines at Dubai

फिल्म रिलीज से एक दिन पहले सलमान खान( Salman Khan) -रश्मिका मँदाना( Rashmika Mandanna) मेकर्स और कास्ट प्रमोशन के लिए दुबई पहुंच गए हैं। अब, एसके फिल्म्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें दुबई के एआईएन में फिल्म की चमक के लिए चीयर करते देखा जा सकता है। यहां पर दुबई में ब्लूवाटर्स द्वीप पर स्थित एक विशाल फेरिस व्हील है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील है, जिसकी ऊंचाई 250 मीटर है और इस पर सिकंदर के प्रमोशन को चमकते हुए देखा जा सकता है, जबकि सलमान और रश्मिका सामने तालियां बजाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स के साथ उनके फैंस भी इस खुशी के पल में उनके साथ हैं।

End of Feed