बॉलीवुड

सलमान खान के दीवाने ने खरीद डाले 1.72 लाख की टिकट, थिएटर के बाहर फ्री में बांट रहा लोगों को

Salman Khan Crazy Fan: भाईजान के एक फैंस ने तो दीवानगी की हद पार करते हुए सिकंदर की सारी टिकेटें खरीद डाली। सलमान खान का क्रेज इस कदर लोगों पर सवार है कि वह सिकंदर की रिलीज को एक त्योहार की तरह मना रहे हैं। जिसमें सलमान खान का फैन लोगों में फ्री टिकट बांट रहा है।

Image

Salman Khan Crazy Fan:

Salman Khan Crazy Fan: फिल्म स्टार्स के लिए फैंस अलग-अलग तरह की दीवानगी रखते हैं। अपने चहेते एक्टर-एक्ट्रेस के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ सलमान खान( Salman Khan) के फैंस का हाल है। उनके चाहने वाले इस कद्र उनके दीवाने हैं कि एक फैन ने तो सिकंदर की सारी टिकट खरीद ली और गरीब फैंस में इसे बांट रहा है। आज सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज हुई है जिसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे ही एक क्लिप सामने आई है जिसमें सलमान खान का फैन लोगों में फ्री टिकट बांट रहा है।

सलमान खान( Salman Khan) के एक फैन ने सिकंदर के लिए अपनी पुरी ताकत लगा दी है। राजस्थान के झुमरू के कुलदीप सिंह कासवाई ने फिल्म के पहले दिन के पहले शो के लिए 817 टिकट खरीदे यह टिकट 1.72 लाख की आई आज वह सुबह-सुबह इन टिकटों को फैंस के बीच फ्री में बांट रहा है। उन्होंने ऐसा पहली बार नहीं किया है, कुलदीप ने खुलासा किया कि वह सलमान खान की कई फिल्मों के लिए ऐसा करते रहे हैं, जिनमें अंतिम: द फाइनल ट्रुथ, किसी का भाई किसी की जान और कई अन्य शामिल हैं। पहले भी वह ऐसे ही टिकट बांट चुके हैं। यही नहीं सलमान खान के जन्मदिन पर इस फैन ने गरीबों में 6 लाख करीब के कपड़े बांटे थे।

बात करें सिकंदर की फिल्म आज रिलीज हो गई है और थिएटर्स से लोगों के तरह-तरह के रिस्पॉन्स देखने को मिल रहे हैं। फैंस इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं और सलमान खान की एंट्री पर सिटियां बजाते नजर आ रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article