रेवती सुले की शादी में Salman Khan-Ranbir Kapoor ने स्वैग के साथ मारी एंट्री, जया संग नजर आए अमिताभ बच्चन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 21, 2026, 08:37 AM IST

Revati Sule-Sarang Lakhani Wedding: सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। सलमान खान और रणबीर कपूर ने अपने लुक से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

Revati Sule-Sarang Lakhani Wedding: लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में रेवती सुले के प्री वेडिंग फंक्शन से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का वीडियो सामने आया था, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। अब रेवती सुले और सारंग लखानी की शादी की फोटोज और वीडियो सामने आ रही हैं। रेवती सुले और सारंग लखानी में बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए। सलमान खान (Salman Khan) ने एक बार फिर से अपने धांसू अंदाज में दिखाई दिए, तो वहीं रणबीर कपूर को लोग देखते ही रह गए। तो चलिए जानते हैं रेवती सुले और सारंग लखानी की शादी में कौन-कौन पहुंचा।

Salman Khan At Revati Sule-Sarang Lakhani Wedding

रेवती सुले की शादी में पहुंचे ये सितारे (Image Source: Zoom)

रेवती सुले-सारंग लखानी की शादी में नजर आए ये सितारे

रेवती सुले और सारंग लखानी की शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आनी शुरू हो गई हैं। इस शादी को अटेंड करने के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स वेडिंग वेन्यू पहुंचे। इस शादी में सलमान खान अपने नए लुक में नजर आए। इस दौरान कैप लगाए नजर आए। सलमान खान के लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। तो वहीं अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ इस शादी में पहुंचे। इसके अलावा रणबीर कपूर ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे। तो वहीं जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और फरहान अख्तर के लुक भी खूब वायरल हुआ। स्टार्स के इन वीडियो और फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इन फोटोज वीडियो पर कमेंट कर खूब प्यार लूटा रहे हैं।

End of Feed