'टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ मत'- Salman Khan ने दी फैंस को सलाह, पोस्ट में निकाला दिल का गुबार

  • Authored by: अभय
  • Updated May 3, 2026, 01:28 PM IST

Salman Khan New Post: सलमान खान ने अभी हाल ही में अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है। सलमान खान की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तो चलिए देखते हैं कि...

Salman Khan New Post: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) को लेकर चर्चा में हुए हैं। सलमान खान की फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। सलमान खान की इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान की इस फिल्म को लेकर अब तक कई रिलीज डेट सामने आ चुकी है। इन सब के बीच सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक नई पोस्ट शेयर की है। सलमान खान की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि सलमान खान की नई पोस्ट में क्या खास है। (ये भी पढ़ें: 'फायरिंग एक्टर की हत्या की कोशिश थी...'- Salman Khan के बॉडीगार्ड का बड़ा खुलासा, कोर्ट में बताया भयानक सुबह का सच)

Salman Khan New Post

सलमान खान ने शेयर की नई पोस्ट (Image Source: Salman Khan Instagram)

सलमान खान ने शेयर की नई पोस्ट

एक्टर सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सलमान खान की अभी हाल ही में शेयर की गई एक पोस्ट है, जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। सलमान खान ने अपने डॉग के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को सलमान खान ने एक प्यारे से कैप्शन के साथ अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। सलमान खान ने कैप्शन में लिखा 'ये सुख है'। सलमान खान और उनके डॉग की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सलमान खान के फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसके बाद सलमान खान ने अपनी कुछ नई तस्वीरें भी शेयर की है। इन तस्वीरों में सलमान खान के फेस पर प्यारी सी स्माइल देखने को मिली। कैप्शन में लिखा 'थिंकिंग ये है किसी भी फील्ड में सोच लो, समझ लो, क्लियर हो जाओ डिसीजन लो और सब भूल के आगे बढ़ो एंड टोपी से याद आया टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं, न किसी को पहनने दो।' (ये भी पढ़ें: राज एंड डीके की सुपरहीरो फिल्म के लिए Salman Khan ने कसी कमर, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग)

'राजा शिवाजी' में किया कैमियो

सलमान खान अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राजा शिवाजी में भी नजर आए। सलमान खान ने इस फिल्म में कैमियो किया है। सलमान खान के कैमियो को काफी पसंद किया गया। रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी काफी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

End of Feed