Prabhas जल्द लेने जा रहे हैं सात फेरे? Salaar एक्टर की आंटी ने किया बड़ा खुलासा

Prabhas Will Marry Soon: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर प्रभास (Prabhas) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई हैं। अभिनेता की फैमिली एक सदस्य ने खुलासा करते हुए बताया है कि प्रभास जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस खबर को सुनने के बाद प्रभास के फैन्स बेहद खुश हैं।

Prabhas Will Marry Soon: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजेबल बैचलर्स में से एक हैं। अभिनेता अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार प्रभास की शादी की अफवाह भी उड़ चुकी हैं। हालांकि प्रभास ने कभी भी शादी की अफवाहों पर रिएक्शन नहीं दिया। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई उनके मुताबिक प्रभास जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस बात का खुलासा प्रभास की फैमिली के एक सदस्य ने किया है। अभिनेता की शादी की खबर सुनकर अब फैन्स भी काफी खुश और उन्हें दूल्हा बनते हुए देखने के लिए बेताब हैं।

Prabhas

प्रभास की मौसी श्यामला देवी ने उनकी शादी के बारे में बात की। श्यामला देवी दिवंगत कृष्णम राजू की पत्नी हैं। मंगलवार को जब वह विजयवाड़ा कनक दुर्गा मंदिर गईं तो उन्होंने प्रभास की शादी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि प्रभास की शादी जरूर होगी और दुर्गा माता उन्हें अपना आशीर्वाद देंगी। उन्होंने कहा कि उनके चाचा का आशीर्वाद भी उनके साथ है। श्यामला देवी ने कहा कि प्रभास की शादी में मीडिया को भी बुलाया जाएगा और शादी जरूर होगी।

End of Feed