Saif Ali Khan on Dhurandhar Movie: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान (Haiwaan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म हैवान से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म हैवान की रिलीज डेट सामने आई थी। जिसको जानने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज के लिए बेताब हो गए थे। अब इन सब के बीच सैफ अली खान की एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर कुछ ऐसा बोला है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
सैफ अली खान ने की 'धुरंधर' की तारीफ (Image Source: Chat GPT/ AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Haiwaan: 18 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है सैफ-अक्षय की जोड़ी, इस दिन दस्तक देगी फिल्म
सैफ अली खान ने की 'धुरंधर' की तारीफ
'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' को दिए इंटरव्यू में जब सैफ अली खान से पूछा गया कि क्या अब फिल्मों की स्क्रिप्ट चुनने का उनका नजरिया बदल गया है, तो उन्होंने कहा, 'मेरे लिए अब बॉलीवुड को 'धुरंधर' से पहले और 'धुरंधर' के बाद के दौर में देखा जाएगा। अब ये हम पर है कि हम इस बदलाव के साथ चलते हैं या नहीं। हर फिल्म के लिए अलग-अलग एल्बम बनाने के बजाय शानदार म्यूजिक तैयार करना ज्यादा जरूरी है। दुनिया भर के अलग-अलग म्यूजिक और आइडियाज को अपनाने में भी कोई झिझक नहीं होनी चाहिए, फिर चाहे उसमें अंग्रेजी का इस्तेमाल ही क्यों न हो।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'सुल्तान' की गद्दी पर 'धुरंधर' का कब्जा, 'बाहुबली 1' के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा
गाने को लेकर कही ये बात
म्यूजिक की तारीफ करते हुए सैफ अली खान ने खास तौर पर फिल्म के गाने 'शरारत' का जिक्र किया, जिसमें आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा नजर आती हैं। उन्होंने कहा, 'सोचिए अगर इस तरह का आइडिया फिल्मों में बदलाव ले आए। किसी 'आइटम सॉन्ग' के लिए अलग से हीरोइन लाने के बजाय अगर उसे सिर्फ एक गाने की तरह फिल्माया जाए और दो लड़कियां वैसे ही परफॉर्म करें जैसे किसी शादी में डांस होता है, तो वो बिल्कुल भी अटपटा नहीं लगता।' सैफ अली खान के इस इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
