Saif Ali Khan-Kareena Kapoor New Security Measures: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात हुए हमले के बाद एक्टर और उनका परिवार सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है। इस हमले के बाद सैफ अली खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। इसके बाद सैफ अली खान और करीना कपूर के घर का अभी हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया था, इस वीडियो में फेसिंग तार के घर की बालकनी को सुरक्षित किया जा रहा था। अब सैफ अली खान और करीना कपूर ने सुरक्षा को लेकर एक और बड़ा कदम उठाया है।
करीना-सैफ ने पैप्स से की ये रिक्वेस्ट
करीना कपूर और सैफ अली खान घर पर हुए हमले के बाद से काफी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित है। कपल सुरक्षा के लिए एक के बाद एक कदम उठा रहा है। सैफ अली खान की सुरक्षा बढ़ाने से लेकर घर को सुरक्षित करने तक अब तक खबरें सामने आ चुकी हैं। अब इन सब के बाद करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी एक बड़ा कदम उठाया है। आजतक की खबर के अनुसार करीना कपूर और सैफ अली खान के पीआर मैनेजर ने पैपराजी से तैमूर और जेह की फोटो न क्लिक करने की रिक्वेस्ट की है। साथ ही साथ एक्टर के घर के नीचे भी खड़े न हो। पीआर मैनेजर ने 28 जनवरी को पैप्स से मुलाकात कर ये बात कही है।
पकड़ा गया चाकूबाज
सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद पुलिस ने काफी तेजी से एक्शन लेते हुए अपराधी को पकड़ लिया है। इस केस से जुड़े और भी लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस केस में सैफ अली खान और उनके परिवार का भी बायन दर्ज हो गया है।
