Kalki 2898 AD 2 Update: दीपिका पादुकोण के आउट होने से इस एक्ट्रेस की चमकी किस्मत, मिल गई प्रभास की मूवी!!

Kalki 2898 AD 2 Update: प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब इसके सीक्वल 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' की शूटिंग फरवरी 2026 से शुरू होने वाली है। बता दें कि सीक्वल में दीपिका पादुकोण नहीं नजर आएंगी। ये खबर सामने आई है कि साउथ की इस एक्ट्रेस ने दीपिका को रिप्लेस कर दिया है।

Kalki 2898 AD 2 Update: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी मोटी कमाई की थी। इस मूवी ने कमाई के मामले में कई मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। फैंस कल्कि 2898 एडी के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि सीक्वल से दीपिका आउट हो गई। इस न्यूज ने इंटरनेट पर काफी हलचल पैदा कर दी थी। लोग सोच रहे थे कि दीपिका की जगह कौन लेगा। इस बीच ये पता चल गया है कि कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में दीपिका पादुकोण की जगह कौन सी एक्ट्रेस नजर आएंगी।

Kalki 2898 AD 2 Update

pic credit- kalki 2898 AD/ instagram

इस एक्ट्रेस ने दीपिका को किया रिप्लेस

प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब इसके सीक्वल 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' की शूटिंग फरवरी 2026 से शुरू होने वाली है। इस बीच रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि साई पल्लवी, दीपिका पादुकोण की जगह ले सकती हैं। एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक साई पल्लवी अब 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' में मुख्य भूमिका के लिए सबसे आगे हैं। पहले अफवाह थी कि आलिया भट्ट को लिया जा सकता है, लेकिन अब साई पल्लवी का नाम सबसे मजबूत माना जा रहा है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेकर्स ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे अब दीपिका पादुकोण के साथ आगे नहीं बढ़ेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रभास फरवरी 2026 से 'कल्कि 2898 एडी पार्ट 2' की शूटिंग शुरू करेंगे। उसके बाद वे 'स्पिरिट' और 'फौजी' पर भी काम करेंगे।

End of Feed