Bollywood में दूसरी पारी के लिए Saadhika Randhawa ने कसी कमर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2023, 05:49 PM IST

Saadhika Randhawa staring her second inning: अदाकारा साधिका रंधावा (Saadhika Randhawa) जल्द ही बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाली हैं। साधिका रंधावा जल्द ही ओटीटी पर धमाका करती दिखाई देंगी। साधिका ने कहा है कि आजकल ओटीटी का जमाना है, जिस कारण वो इस मीडियम पर कदम रखने जा रही हैं।

Saadhika Randhawa staring her second inning: सिनेमा और ओटीटी प्लेटफार्म्स की वर्तमान लहर ने कई बॉलीवुड सितारों के लिए वापसी का रास्ता खोल दिया है। अपने कई साथियों की तरह, अभिनेत्री साधिका रंधावा जल्द ही अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करेंगी, जो डिजिटल पर रिलीज होगी। साधिका ने अपने वेब सीरीज का नाम अभी तक डिस्क्लो नहीं किया है, उनका कहना है इस वक्त OTT प्लेटफार्म का जमाना चल रहा है इसलिए अब हमें भी समय और दर्शकों के पसंद को नजर रखते हुए काम करना होगा।

Bollywood में दूसरी पारी के लिए भोजपुरी हसीना साधिका रंधावा ने कसी कमर

Bollywood में दूसरी पारी के लिए भोजपुरी हसीना साधिका रंधावा ने कसी कमर

सावन कुमार ताक निर्देशित फिल्म सनम हरजाई में एक यादगार शुरुआत करने के बाद वो 90 के दशक में रातों-रात सनसनी बन गई। वह न केवल बॉलीवुड में बल्कि दक्षिण, पंजाबी और भोजपुरी भाषा की फिल्मों में भी दो दशकों से अधिक समय तक राज करती रही। उनके प्रशंसकों को तेलुगू में मोहन बाबू और नंदामुरी बालकृष्ण और भोजपुरी में मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे प्रमुख सितारों के साथ उनकी फिल्में याद होगी।

End of Feed