Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Teaser out: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेल आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर रिलीज कर दिया गया है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की धमाकेदार रोमांटिक मूवी 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। करण जौहर ने कई सालों बाद डायरेक्टर की कुर्सी संभाली है। करण के निर्देशन का जादू एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने वाला है। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा, धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजनी, अंजली आनंद भी नजर आने वाले हैं। ये रोमांटिक फैमिली ड्राम देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेज नजर आ रहे है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, फैंस को रणवीर-आलिया की कैमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। आइए फिल्म के टीजर पर एक नजर डालते हैं।
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Teaser OUT:
धमाकेदार है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का जादू एक बार फिर बड़े पर्दे पर रॉकी और रानी की प्रेम कहनी के साथ नजर आने वाला है। करण जौहर 7 साल बाद किसी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। टीजर को देख कर दर्शक एक बार फिर एक्साइटेड हो गए हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को रिलीज होगी। टीजर को आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दिया है। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, 'वाह इस धमाकेदार जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटमेंट हो रही हैं।
बता दें कि आखिरी बार आलिया भट्ट अपनी सुपरहिट फिल्म ब्राह्मस्त्र में नजर आई थीं, वहीं रणवीर आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आए थे, जो बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। अब रणवीर एक बड़ी हिट फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
