Rishabh Pant Car Accident: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए। जिसके बाद से ही उनके फैंस ऋषभ पंत के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। इसके साथ ही देश-विदेश से कई क्रिकेटर और बॉलीवुड अभिनेता ने भी इस हादसे पर दुख जताया है और ऋषभ की स्पीडी रिकवरी की प्राथर्ना कर रहे हैं। ऐसे में आज बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर, क्रिकेटर से अस्पताल में ही मिलने पहुंचे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऋषभ की तबीयत के बारे में भी अपडेट दिया है। अनिल कपूर और अनुपम खेर ने ऋषभ के परिवार और रिश्तेदारों से भी मुलाकात की और माहौल सही करने के लिए थोड़ा हंसी मजाक भी किया। आइए जानते हैं अनिल कपूर और अनुपम खेर ने ऋषभ की हेल्थ के बारे में क्या कुछ कहा है।
Rishabh Pant Car Accident
ऋषभ पंत की मां से मुलाकात हुई
अनुपम खेर ने अस्पताल के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जब हमें पता चला कि ऋषभ को यहीं देहरादून के अस्पतला में भर्ती करवाया गया है तो हम उससे मिलने आ गए। हम लोग ऋषभ की मां से मिले, अब उनकी तबीयत काफी बेहतर है, ऋषभ के हौंसले बुलंद हैं। आज पूरा भारत उसके साथ है, सभी ऋषभ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वह जल्द ही ठीक हो जाएगा। हम ऋषभ के रिश्तेदारों से भी मिले सब सही है, हमने उन्हें हंसाया भी। हम ऋषभ से एक फैन के नाते मिलने गए थे। देश के भरोसेमंद नागरिक होने के नाते मेरी आप सभी से विनती है कि ध्यान से गाड़ी चलाएं क्योंकि बाहर काफी धुंध है। आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
इसके साथ ही अनिल कपूर ने कहा, 'हम ऋषभ की मां से भी मिले, वह जल्द ही ठीक हो जाएगा। मैं आप सभी से विनती करता हूं कि आप सभी ऋषभ के लिए प्रार्थना करें, ताकी हम जल्द से जल्द उन्हें खेलते हुए देख सकें।
उर्वशी रौतेला ने भी की प्रार्थना
इसके साथ ही एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी ऋषभ के कार एक्सीडेंट के बाद पोस्ट किया और उनके स्वास्थय की कामना भी की। उनका इंस्टाग्राम पोस्ट भी काफई वायरल हो रहा है।
