Rishab Shetty on Kirik Party Controvercy: रश्मिका मंदाना अपने पुराने इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। 'कांतारा' मूवी के एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने साल 2018 में Kirik Party नाम की एक फिल्म बनाई थी। इसी मूवी से रश्मिका मंदाना ने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था और कामयाबी हासिल की थी। पिछले कुछ हफ्ते से खबर आ रही है कि डायरेक्टर और एक्ट्रेस के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इसकी शुरुआत तब हुई, जब फिल्म के 6 साल पूरे होने पर ऋषभ ने सोशल मीडिया पोस्ट में रश्मिका को टैग नहीं किया। और फिर रश्मिका ने भी एक इंटरव्यू में पूरी टीम के प्रति आभार जताया, लेकिन ऋषभ का नाम नहीं लिया। अब इस पर ऋषभ ने चुप्पी तोड़ी है।
rashmika mandana
ऋषभ शेट्टी ने रश्मिका मंदाना के कमेंट पर अपनी राय व्यक्त की है। ऋषभ शेट्टी ने कहा, 'आप माइंड मत करिए। बहुत सारे आर्टिस्ट को हम लोग लेकर आए और हमको बहुत सारे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स ने मौका दिया है, तो वैसे ही लिस्ट में रहेंगे। आगे कुछ नहीं बोलते। लीड एक्टर्स को स्क्रिप्ट लिखने के बाद चुनता हूं और मुझे 'इस' टाइप की एक्ट्रेसेस, मुझे वो पसंद नहीं हैं। मैं नए लोगों के साथ काम करना पसंद करता हूं, क्योंकि वे बिना किसी बाधा के आते हैं।'
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में वायरल हुए एक पुराने इंटरव्यू क्लिप में प्रशंसकों ने रश्मिका को उस प्रोडक्शन हाउस के बारे में बात करते हुए देखा, जिसने उन्हें अपनी पहली फिल्म में कास्ट किया था। रश्मिका मंदाना ने अपने करियर के बारे में बात करते हुए Rishab Shetty और रक्षित शेट्टी का नाम नहीं लिया था। अब इस पर फाइनली ऋषभ ने रिएक्ट किया है। रश्मिका ने कुछ हफ्ते पहले अपनी डेब्यू मूवी Kirik Party की सफलता के बारे में बात की थी, लेकिन इस दौरान उन्होंने प्रोडक्शन हाउस का नाम नहीं लिया। ना ही ऋषभ को मेंशन किया, जिन्होंने ये फिल्म बनाई थी। कई फैंस ने इसे अपमानजनक बताया था और एक्ट्रेस को खरीखोटी भी सुनाई थी।
Kirik Party साल 2018 की सबसे हिट कन्नड़ मूवीज में से एक थी। इस मूवी से रश्मिका मंदाना ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और वो फेमस हो गई थीं। इसमें संयुक्ता हेगड़े और अच्युत कुमार ने भी अहम भूमिका निभाई थी। मूवी के 6 साल पूरे होने पर डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया और उन्होंने रश्मिका को छोड़कर टीम के अन्य लोगों को टैग किया था। यहीं से इनके बीच झगड़े की अफवाह उड़ने लगी थी।
