अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का प्री वेडिंग फंक्शन जामनगर में हुआ था। ये फंक्शन तीन दिन तक चले थे। प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। प्री वेडिंग फंक्शन के पहले दिन पॉप सिंगर रिहाना ने परफॉर्म किया था। रिहाना के परफॉर्मेंस का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। सिंगर ने अपनी परफॉर्मेंस से आग लगा दी थी। रिहाना ने पहली बार भारत में परफॉर्म किया था। सिंगर ने अपनी परफॉर्मेंस के बाद जाह्नवी कपूर के साथ जमकर डांस किया था। रिहाना ने जाह्नवी के साथ झिंगाट गाने पर डांस किया था।
Rihanna-Janhvi (credit pic: Instagram)
जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर रिहाना संग डांस का वीडियो शेयर किया था। एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था, ये महिला एक देवी है। अब इसे बंद करो। गुडबाय। भारत से लौटने के बाद रिहाना ने जाह्नवी पर प्यार लुटाया है। रिहाना ने एक्ट्रेस के वीडियो पर कमेंट करते हुए 'लव यू' लिखा है।
रिहाना ने लुटाया जाह्नवी पर प्यार
अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन समेत कई सितारे शामिल हुए थे। प्री वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया था। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के भी कई सितारे शामिल हुए थे। रिहाना के अलावा अमेरिकन सिंगर एकॉन ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी थी। प्री वेडिंग फंक्शन में एकॉन ने शाहरुख खान की फिल्म रावन का गाना छम्मक छल्लो गाया था। उनके साथ इस गाने पर शाहरुख और सलमान ने परफॉर्म किया था।
