रिद्धि डोगरा कर रहीं बड़े पर्दे पर वापसी, 'लकड़बग्घा' में बनेंगी CBI ऑफिसर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 05:34 PM IST

Ridhi Dogra comeback Bollywood film Lakadbaggha Know Details: टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा फिल्म लकड़बग्घा में अंशुमन झा के साथ क्राव मागा स्टाइल में कुछ स्टंट करती नजर आएंगी। इसमें उनके किरदार का नाम अक्षरा डिसूजा है। फिल्म में मिलिंद सोमन, परेश पाहुजा और खराज मुखर्जी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Bollywood film lakadbaggha Details: टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा का नाम लगातार कई सारे नए प्रोजेक्ट से जुड़ता जा रहा है। टाइगर 3 और जवान के साथ रिद्धि डोगरा के खाते में एक और दमदार फिल्म और किरदार जुड़ गया है। रिद्धि डोगरा भले ही काफी लंबे समय से पर्दे से गायब हैं। लेकिन आने वाले दिनों में बैक टू बैक उनके कई सारे प्रोजेक्ट रिलीज के लिए तैयार होंगे। रिद्धि डोगरा ने खुलासा किया है कि वह 13 जनवरी को रिलीज होने वाली आगामी एक्शन थ्रिलर 'लकड़बग्घा' में नजर आएंगी। फिल्म में रिद्धि कोलकाता की एक CBI अधिकारी की भूमिका निभाएंगी। किरदार का नाम अक्षरा डिसूजा है और वह एक कानून से जुड़ी महिला है।

riddhi dogra

riddhi dogra

रिद्धि डोगरा फिल्म में अंशुमन झा के साथ क्राव मागा स्टाइल में कुछ स्टंट करती नजर आएंगी। फिल्म में मिलिंद सोमन, परेश पाहुजा और खराज मुखर्जी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रिद्धि कहती है, 'लकड़बग्घा की दुनिया में अक्षरा एक सख्त पुलिस अधिकारी हैं। उसकी कहानी अंशुमान द्वारा निभाए गए अर्जुन के समानांतर चल रही है। मैं उसे सफेद यानी अर्जुन (अंशुमन) और काले यानी आर्यन (परेश) के बीच की ग्रे कहती हूं। वह मजबूत कार्य नैतिकता और अपने अतीत से जुड़ाव के लिए खड़ी है जो उसे फिल्म के आधार में चीजों को करने के लिए मजबूर करती है।'

End of Feed