बॉलीवुड

Ranbir Kapoor की 'Animal' देख बहन Riddhima Kapoor ने बंधे तारीफों के पुल, बोलीं ' क्या मूवी है...'

Riddhima Kapoor Paise Ranbir's Animal: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी भी दबदबा कायम है। ऐसे में अब रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी 'एनिमल' देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है।

Image

Ranbir Kapoor and Riddhima Kapoor

Riddhima Kapoor Paise Ranbir's Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' (Animal) ने दुनिया भर में कमाई के मामले में कोहराम मचा दिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। 'एनिमल' को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए 10 दिन हो गए हैं और अभी भी दर्शक की लंबी लाइन टिकिट खिड़की पर देखी जा रही है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से शानदार रिव्यू मिलने के बाद अब रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने भी 'एनिमल' देख ली है। रिद्धिमा कपूर ने भाई रणबीर को बेहद टैलेंटेड बताया है।

रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, 'रणबीर! आप बेहद टैलेंटेड हो। क्या तुम सच में हो! मैं मंत्रमुग्ध हूं! उफ! क्या फिल्म है!' रिद्धिमा कपूर के अलावा जिन लोगों ने भी 'एनिमल' देखी सभी को पसंद आई है। यह वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

Riddhima Kapoor's Post

Riddhima Kapoor's Post

'एनिमल' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में तृप्ति डिमरी ने भी अहम किरदार निभाया है, जो इस समय खूब चर्चा में है। इस फिल्म के साथविक्की कौशल की 'सैम बहादुर' भी रिलीज हुई थी। 'एनिमल' की आंधी के सामने 'सैम बहादुर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है। वहीं दूसरी ओर 'एनिमल' ब्लॉकबस्टर साबित हुई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article