Richa Chadha Galwan Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा अपने गलवान वाले कमेंट को लेकर बड़ी मुसीबत में फंस गईं हैं। अब नेताओं के साथ ही खुद बॉलीवुड अभिनेता भी उनके कमेंट को गलत ठहरा रहे हैं व उनकी कड़ी आलोचना भी कर रहे हैं। पहले बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने ऋचा चड्ढा के कमेंट को गलत ठहराते हुए ट्वीट किया था, जिसके साथ ही अब शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार ने भी ऋचा को आड़े हाथों ले लिया हैं। दरअसल अब बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने अक्षय कुमार का समर्थन करते हुए
Richa Chadha Controversy
ऋचा चढ्ढा के खिलाफ एक ट्वीट किया है।
‘थोड़ी बहुत फिल्में क्या कर लीं’
लव सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुझे काफी अच्छा लगा कि अक्षय कुमार सर आपने आवाज उठाई, ‘जब इनके जैसे ‘Woke Liberal’ हमारे देश के सैनिकों का अनादर करते हैं। उनके लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि कुछ फिल्में कर देने से आपको सैनिकों पर अथॉरिटी नहीं मिल जाती है।’ इससे पहले अक्षय कुमार ने कमेंट ट्वीट करते हुए कहा, 'यह देखकर मुझे दुख हुआ। हमारी भारतीय सेना के प्रति हम अनग्रेसफुल नहीं हो सकते। उनकी वजह से ही आज हम हैं।'
ऋचा चड्ढा ने ऐसा क्या बोल दिया?
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के एक ट्वीट पर रिएक्ट किया था। उपेंद्र द्विवेदी ने ट्वीट में लिखा था, 'हमें अगर सरकार आदेश देती है तो हम PoK को वापस लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही इस ऑपरेशन को पूरा करेंगे। अगर पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करता है तो उसे ऐसा जवाब देंगे कि वह सोच भी नहीं सकता।' इस ट्वीट के जवाब में ऋचा ने लिखा था, 'गलवान से हाई'।
बता दें कि ऋचा के इस ट्वीट के बाद सभी लोगों से माफी भी मांगी थी।
