THROWBACK: किरण कुमार को जब डेट कर रही थीं रेखा, एक्स की बात पर होती थी दोनों की लड़ाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 13, 2022, 03:47 PM IST

Rekha Was dating Kiran Kumar Bollywood Throwback: रेखा अपने फिल्मी करियर के अलावा अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्ते और विवादों को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। उनकी पर्सनल लाइफ और लव लाइफ के बारे में कई दिलचस्प किस्से अक्सर ऑनलाइन सामने आते रहे हैं।

Bollywood Throwback: रेखा बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध और 'एवरग्रीन' अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। रेखा 180 से ज्यादा फिल्मों में दिखाई दी हैं और नेशनल फिल्म पुरस्कार सहित कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं। हालांकि रेखा अपने फिल्मी करियर के अलावा अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्ते और विवादों को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। उनकी पर्सनल लाइफ और लव लाइफ के बारे में कई दिलचस्प किस्से अक्सर ऑनलाइन सामने आते रहे हैं।

Kiran Kumar and Rekha

Kiran Kumar and Rekha

अब हम आपको एक ऐसे किस्से के बारे में बताने वाले हैं जिसका साल 1975 के एडिशन में एक फिल्म पत्रिका में जिक्र किया गया था। इसमें यह खुलासा किया गया था कि रेखा, 90 के दशक में अभिनेता किरण कुमार को खूब परेशान किया करती थीं।

End of Feed