Kartik Aaryan की 'नागजिला' में विलेन बनकर तबाही मचाएगा ये भोजपुरी स्टार, जानिए नाम

Ravi Kishan play antagonist in Naagzilla: मशहूर निर्माता-निर्देशन करण जौहर के बैनर तले बन रही कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'नागजिला' (Naagzilla) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस मूवी में मेकर्स ने बतौर विलेन के रोल के लिए भोजपुरी स्टार रवि किशन को चुना है।

Ravi Kishan play antagonist in Naagzilla: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'नागजिला' (Naagzilla) लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में कार्तिक आर्यन को बड़े परदे पर पहली बार इच्छाधारी नाग के किरदार में देखा जा सकता है। यह फिल्म कार्तिक आर्यन के फैन्स एक लिए बेहद खास होने वाली है। बीते कई दिनों से इस मूवी को लेकर नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक निर्माताओं ने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' में विलेन का रोल निभाने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan) को फाइनल किया है।

Ravi Kishan play antagonist in Naagzilla

Pic Credit: Instagram

कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' में हुई इस भोजपुरी स्टार की एंट्री

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर के बैनर तले बन रही कार्तिक आर्यन की फिल्म 'नागजिला' में मेकर्स ने रवि किशन को कास्ट किया है। इस मूवी में रवि किशन को विलेन के किरदार में देखा जाएगा। मेकर्स को लग रहा है कि 'नागजिला' की स्टोरी के मुताबिक रवि किशन इस मूवी के लिए एकदम परफेक्ट साबित हैं। खास बात यह है कि फिल्म 'लापता लेडीज' में भी रवि किशन की एक्टिंग की दर्शकों ने खूब तारीफ की थी। यही देखते हुए रवि किशन पर मेकर्स ने भरोसा जताया है।

End of Feed