'एक नया कबूतर पकड़ लिए हैं लोग' Dhurandhar 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों की रवि किशन ने लगाई क्लास

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 6, 2026, 05:47 PM IST

Ravi Kishan on Dhurandhar 2: एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) ने धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अब हर राष्ट्रवादी या देशभक्ति फिल्म को...

Ravi Kishan on Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म धुरंधर 2 एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही हैं। फिल्म के कलेक्शन के साथ-साथ स्टोरी और एक्शन सीन्स को लेकर भी खूब बातें हो रही हैं। आम आदमी से लेकर फैंस तक फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन कुछ लोग फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। मशहूर अभिनेता रवि किशन (Ravi Kishan) ने धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर तीखा हमला किया है। तो चलिए जानते हैं रवि किशन ने क्या कहा है। (ये भी पढ़ें: Maamla Legal Hai 2 Full Review: जज बनते ही जिम्मेदारियों में उलझे रवि किशन, हंसा-हंसाकर इमोशनल कर देगी सीरीज)

Ravi Kishan on Dhurandhar 2

'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों की रवि किशन ने लगाई क्लास Image Credit: IMDb

रवि किशन ने कही ये बात

एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि रवि किशन का एक बयान हैं। रवि किशन ने फिल्म धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों की क्लास लगा दी है। HT की रिपोर्ट के मुताबिक रवि किशन ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर का सपोर्ट किया है और कहा है कि इसे प्रोपगैंडा फिल्म कहना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे फिल्म का साथ दें क्योंकि इसने 'इंडस्ट्री को नई जान दी है और सच्चाई को सिनेमाई शानदारी के साथ सामने लाया है'। इसे प्रोपगैंडा फिल्म कहना बहुत गलत है। साउथ के एक्टर्स ने खुलकर इसका समर्थन किया, सबको ऐसा करना चाहिए। फिल्मों को प्रोपगैंडा कहने का एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है लोग एक नया कबूतर पकड़ लिए हैं।' (ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box office Day 18: भारत में धुरंधर 2 ने रचा इतिहास, 18 वें दिन पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा)

End of Feed