Ratan Tata Biopic: इंडिया के कुछ सबसे बड़े बिजनेसमैन और एक प्रेरणादायक व्यक्ति रतन टाटा आए दिन अपने बड़े दिल की वजह से चर्चाओं में रहते हैं। भारत में रतन टाटा को काफी पसंद किया जाता है। एक व्यापारी होने के साथ ही उनका साधारण सा व्यक्तित्व लोगों को काफी पसंद आता है। मशहूर लोगों की बायोपिक बनाने का सिलसिला बॉलीवुड में बीते काफी समय से चल रहा है। इसी कड़ी में अब रतन टाटा की बायोपिक पर भी काम शुरू होने वाला है। अवार्ड विजेता फिल्ममेकर सुधा कोंगरा इस फिल्म का बनाने वाली हैं।
Ratan Tata and Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन बनेंगे रतन टाटा?
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रतन टाटा की बायोपिक में उनके रोल को निभाने के लिए अभिषेक बच्चन के नाम पर चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही साउथ के सुपरस्टार सूर्या के नाम पर भी मेकर्स विचार कर रहे हैं। हालांकि इसको लेकर फिलहाल किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि इस फिल्म में रतन टाटा के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें भी लोगों के सामने लाई जाएंगी जिन्हें ज्यादातर लोग फिलहाल नहीं जानते हैं।
कब शुरू होगी शूटिंग?
रतन टाटा की बायोपिक पर आई ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी 2023 के अंत तक शुरू हो सकती है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। एक बार स्क्रिप्ट के पूरे हो जाने के बाद इसकी कास्टिंग और बाकी चीजों पर काम शुरू किया जाएगा। फिलहाल फिल्म अपने पहले चरण पर ही है, जिस वजह से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी कोई खबर फिलहाल सामने नहीं आई है।
पद्म भूषण से सम्मानित हैं रतन टाटा
टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष, रतन टाटा भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में एक जाना माना चेहरा हैं। रतन टाटा को उनके योगदान के लिए साल 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया था। इसके साथ ही उनके इंडिया में एक प्रेरणादायक व्यक्ति के तौर पर देखा जाता है।
