अभय वर्मा संग बनेगी राशा थडानी की जोड़ी, दोनों के हाथ लगी एक रोमांटिक ड्रामा

Rasha Thadani-Abhay Verma Seen in Next Movie: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक अभय वर्मा (Abhay Verma) और राशा थडानी (Rasha Thadani) की जोड़ी ऑनस्क्रीन पहली बार एक रोमांटिक ड्रामा में नजर आने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन सौरभ गुप्ता द्वारा किया जाएगा।

Rasha Thadani-Abhay Verma Seen in Next Movie: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अब बड़े परदे पर नई-नई जोड़ियां रोमांस करती दिखाई दे रही है। कई जोड़ियों लोगों का दिल जीतने में सफल रही है तो कईयों को ऑडियंस को ओर से भरपूर प्यार भी नहीं मिला। ऐसे में अब सौरभ गुप्ता के निर्देशन में बनने जा रही एक्शन ड्रामा बेस्ड मूवी 'लैका, लैकी' में पहली बार अभय वर्मा (Abhay Verma) और राशा थडानी (Rasha Thadani) की जोड़ी ऑनस्क्रीन नजर आएंगी। इस फ्रेश जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए अब फैन्स भी बेताब हैं।

Abhay Verma-Rasha Thadani

राशा थडानी-अभय वर्मा के हाथ लगी नई रोमांटिक ड्रामा

अजय देवगन की फिल्म 'आजाद' से राशा थडानी ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इस मूवी में राशा थडानी के अपोजिट अमन देवगन नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। ऐसे में अब राशा थडानी को सौरभ गुप्ता के डायरेक्शन में बनने जा रही इस रोमांटिक ड्रामा में अभय वर्मा के साथ देखा जाएगा।

End of Feed