'Don 3' विवाद से मुंह छुपाएंगे रणवीर सिंह!! 18 महीने नहीं देंगे इंटरव्यू

Ranveer Singh Stay Silent on Don 3 Controversy: 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद पर रणवीर सिंह ने चुप्पी साधी हुई है। बताया जा रहा है कि अभिनेता 18 महीनों तक इस बारे में कोई बात करेंगे।

Ranveer Singh Stay Silent on Don 3 Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह लंबे समय से 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' को बीच में ही छोड़ दिया। प्री-प्रोडक्शन और कुछ दिनों तक शूटिंग करने में निर्माताओं के 45 करोड़ रुपये खर्च हुए। फरहान अख्य्तर ने भी 45 करोड़ रुपये की वापसी के लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज का दरवाजा खटखटाया था। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन का आदेश दिया। इस विवाद पर रणवीर सिंह ने चुप्पी साधी हुई है जबकि हर कोई इस मामले की असलीयत अभिनेता से जानना चाहता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर को देख लोगों ने बजाई तालियां, छा गया फर्स्ट लुक)

Ranveer Singh.

'डॉन 3' विवाद पर कुछ नहीं बोलेंगे रणवीर सिंह

18 महीनों तक 'डॉन 3' के बारे में बात नहीं करेंगे रणवीर सिंह

'डॉन 3' से रनवीर सिंह के बाहर होने के विवाद के बीच अब खबर आई है कि अभिनेता इस मुद्दे पर कम से कम अगले 18 महीनों तक कुछ नहीं बोलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म जय मेहता की 'प्रलय' रिलीज होने तक किसी भी पत्रकार या रिपोर्टर से बात नहीं करेंगे। एक ट्रेड जर्नलिस्ट ने फ्री प्रेस जर्नल को बताया, 'मैं उनसे पर्सनली मिला था। उन्होंने मुझे कहा कि वो 'डन 3' विवाद पर वो कुछ नहीं बोलेंगे और कम से कम 18 महीने तक कोई इंटरव्यू भी नहीं देंगे।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box Office Prediction Day 1: पहले दिन गदर मचाएगी शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म, इतना होगा बिजनेस)

जल्द 'प्रलय' में नजर आएंगे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की 'प्रलय' एक पोस्ट-अपोकैलिप्टिक ज़ॉम्बी थ्रिलर होगी। यह फिल्म पोस्ट-अपोकैलिप्टिक मुंबई में सेट की गई है। फिल्म में AI से बने विज़ुअल्स का इस्तेमाल करके मुंबई को पूरी तरह टूटी-फूटी और सड़ी-गली दिखाया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता करेंगे। जय, फिल्मकार हंसल मेहता के बेटे हैं। यह उनकी पहली थिएटर फिल्म होगी। जय पहले 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' और 'लुटेरे' को को-डायरेक्ट कर चुके हैं।

End of Feed