गणेश चतुर्थी पर Ranveer Singh का खास कदम, 1000 बच्चियों की शिक्षा के लिए बढ़ाया हाथ

बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह ने मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन करने के बाद 1,000 बेटियों की पढ़ाई में मदद करने का बड़ा संकल्प लिया।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में दोबारा पिता बनने से पहले मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन किए। इस दौरान रणवीर सिंह की कई पिक्स और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। रणवीर सिंह ने बप्पा का आशीर्वाद लिया और अपने परिवार के लिए बीते साल को खुशियों से भरा बताया। खास बात यह रही कि रणवीर सिंह ने सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर 1,000 बेटियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया। रणवीर सिंह द्वारा यह संकल्प लेने के लिए फैन्स उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Diler Kharkiya पर दिनदहाड़े हमला, कार पर बरसाईं गोलियां, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!)

Ranveer Singh's Support Education Of 1,000 Girls

1000 गर्ल्स की पढ़ने में मदद करेंगे रणवीर सिंह (Pic Credit: Instagram)

रणवीर सिंह ने लिया 1000 बेटियों की शिक्षा का संकल्प

रणवीर सिंह ने न्यूज18 से बातचीत में कहा कि वह लालबागचा राजा के दर्शन करने के बाद बहुत अच्छे फील कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बप्पा की कृपा से पिछला साल उनके और उनके परिवार के लिए खुशियों से भरा रहा। वह आने वाले जीवन को और भी सफल बनाने के लिए बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। गणेश चतुर्थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर रणवीर ने सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने की बात कही। उन्होंने 1,000 बेटियों की पढ़ाई में मदद करने का संकल्प लिया। रणवीर सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बप्पा संकल्प से बेहद खुश होंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Salman Khan ने बच्चों को धक्का देने से सिक्योरिटी को किया मना, हाथ जोड़कर मांगी जगह)

End of Feed