Ranveer Singh in Don 3: बॉलीवुड की कुछ सबसे धमाकेदार फिल्मों में से एक डॉल के अब तीसरे सीक्वल को लेकर चर्चाएं बनी हुई हैं। पहले खबर सामने आ रही थी फरहान अख्तर फिल्म में शाहरुख खान को ही लीड रोल में कास्ट करने वाले हैं, हालांकि किंग खान ने फिल्म करने से मना कर दिया है। शाहरुख खान डॉन का एक और सीक्वल नहीं बनाना चाहते हैं। जिसके बाद अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह को फरहार अख्तर की फिल्म डॉल 3 ऑफर हुई है। फिल्म डॉन 3 में अब रणवीर सिंह, शाहरुख खान को रिप्लेस करने वाले हैं। इसके साथ ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी जल्द ही होने वाली है, इसका ऑफिशियल वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज किया जाएगा। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
Ranveer singh in Don 3
डॉन 3 में नजर आएंगे रणवीर सिंह
एक्टर रणवीर सिंह की बीति कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं, अब खबर सामने आ रही है कि उनको फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 में रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द ही हो सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि मेकर्स फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के लिए एक वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर रिलीज की जा सकती है। रणवीर सिंह अब नए डॉन बनने वाले हैं। फैंस फिल्म में रणवीर सिंग का कास्टिंग को लेकर काफी एक्साइटेज नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि रणवीर सिंह इस किरदार में काफी अच्छे लगते वाले हैं।
इस वजह से शाहरुख खान ने डॉन 3 से किया इनकार
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टर शाहरुख खान ने डॉन 3 करने से इनकार कर दिया, इसकी वजह फिल्म का तीसरा पार्ट बताया जा रहा है, फरहान अख्तर ने किंग खान को कई सारे आइडिया सुनाए लेकिन शाहरुख को लगता है कि डॉन 3 उनके लिए अभी करना संभव नहीं होगा।
