कांतारा विवाद नहीं छोड़ रहा रणवीर सिंह का पीछा, देवी को भूत बोलने पर बुरे फंसे धुरंधर एक्टर

Ranveer Singh Kantara Controversy: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि इस बीच वो विवादों में फंस गए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो फिल्म कांतारा वाली देवी को भूत कहते नजर आए। इससे कई लोगों की भावनाएं आहत हो गई। अब रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Ranveer Singh Kantara Controversy: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने तगड़ा रिस्पॉन्स दिया। बता दें कि ये फिल्म 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। हालांकि इस बीच रणवीर सिंह विवादों में फंस गए हैं। फिल्म कांतारा की देवी पर कमेंट करना रणवीर सिंह को भारी पड़ गया है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो फिल्म कांतारा वाली देवी को भूत कहते नजर आए। इससे कई लोगों की भावनाएं आहत हो गई। अब रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।

ranveer singh kantara

pic credit- instagram

कानूनों पचड़े में फंसे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। 28 नवंबर को गोवा में IFFI के क्लोजिंग सेरेमनी में रणवीर ने कांतारा चैप्टर 1 के क्लाइमेक्स में ऋषभ शेट्टी के चावुंडी दैवा वाले सीन की नकल उतारी। लोगों को लगा कि वो भूत-प्रेत और संस्कृति का मजाक उड़ा रहे हैं। खासकर जब रणवीर ने चावुंडी दैवा को फीमेल घोस्ट कह दिया तो कर्नाटक के तुलु समुदाय का गुस्सा फूट पड़ा।अगले ही दिन बेंगलुरु के वकील प्रशांत मेटल ने हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि रणवीर के इस हरकत से लाखों हिंदुओं और तुलु बोलने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 299, 302 और 196 के तहत केस दर्ज कर लिया।

End of Feed