SCOOP: 'The Immortals of Meluha' से नहीं है रणवीर सिंह का कोई नाता

द इम्मॉर्टल ऑफ मेलुहा के साथ सुबह से ही रणवीर सिंह का नाम जुड़ रहा है, जिस पर राइटर अमीश त्रिपाठी ने चुप्पी तोड़ते हुए बताया है कि उनकी बुक के राइट्स किसी एक्टर के पास नहीं हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 15 सालों से अटकी पड़ी है 'द इम्मॉर्टल ऑफ मेलुहा' पर मूवी
  • रणवीर सिंह का जुड़ रहा था इस प्रोजेक्ट के साथ नाम
  • अमीश त्रिपाठी ने तोड़ी प्रोजेक्ट पर चुप्पी

अमीष त्रिपाठी की सुपरहिट बुक सीरीज द इम्मॉर्टल ऑफ मेलुहा पर कई निर्माताओं ने फिल्म बनाने की कोशिश की है, जिनमें करण जौहर और संजय लीला भंसाली मुख्य हैं। इन दोनों के बाद द इम्मॉर्टल ऑफ मेलुहा (The Immortals of Meluha) के साथ रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम भी जुड़ चुका है और सुबह से ही ये खबरें सामने आ रही हैं कि उन्होंने मुंहमांगी रकम में अमीष त्रिपाठी से इस बुक सीरीज के राइट्स खरीद लिए हैं। जब से ये खबर मीडिया में फैली है हर कोई ये कह रहा है कि रणवीर सिंह ने लम्बी छलांग मारने के लिए कमर कस ली है लेकिन अमीष त्रिपाठी ने ऐसा बयान दिया है कि हर कोई चौंक गया है। (ये भी पढ़ें: 15 सालों के बाद मिटा 'The Immortals of Meluha' का श्राप)

Ranveer Singh in The Immortals of Meluha

Ranveer Singh in The Immortals of Meluha (Image Source: AI/Book Poster)

Amish Tripathi ने नहीं बेचे हैं Ranveer Singh को बुक राइट्स

द इम्मॉर्टल ऑफ मेलुहा के राइटर अमीष त्रिपाठी (Amish Tripathi) ने वैराइटी इंडिया के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए बताया है कि उन्होंने अपनी बुक के राइट्स रणवीर सिंह को नहीं बेचे हैं। इंटरनेट पर सुबह से जो भी खबरें छायी हुई हैं, वो पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। अमीष त्रिपाठी के अनुसार, "शिवा ट्रायलॉजी के राइट्स मेरे पास ही हैं और मैंने किसी भी अभिनेता के साथ कोई डील साइन नहीं की है। मैं रणवीर सिंह की बहुत इज्जत करता हूं और मुझे उनका काम भी काफी पसंद है लेकिन ये खबर सच नहीं है।" (ये भी पढ़ें: Sunjay Kapur Estate Case: मध्यस्थता की खबरों के बीच रानी कपूर ने Priya Sachdev के खिलाफ दायर की नई याचिका)

End of Feed