Dhurandhar 2 Trailer: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। मूवी ने पूरी दुनिया में गर्दा उड़ाया और सभी का दिल जीत लिया। अब सभी लोग फिल्म धुरंधर 2 को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के ट्रेलर को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने बता दिया है कि मूवी का ट्रेलर कब और कितने बजे रिलीज होगा।
pic credit- dhurandhar film
ये भी पढ़ें-धुरंधर 2 से डर गए टॉक्सिक के मेकर्स
कब रिलीज होगा धुरंधर 2 का ट्रेलर
बीते दिन ये खबर सामने आई थी कि आज यानी 6 मार्च को धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज होगा। लेकिन इस बीच रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का एक पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वयरल हो रहा है। इस पोस्टर के जरिए मेकर्स ने बताया है कि धुरंधर 2 का ट्रेलर कल यानी 7 मार्च को 11 बजे रिलीज होगा। इस पोस्टर पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बस इसी दिन का इंतजार था।' दूसरे ने लिखा, 'धुरंधर 2 को देखने के लिए हम सब बेताब हैं।' ये कहना गलत नहीं होगा कि धुरंधर 2 के ट्रेलर को देखने के लिए लोग एक्साइटेड हो गए हैं।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की कमाई
जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म धुरंधर ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और यह एक यूनिवर्सल ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में रणवीर के अलावा आर. माधवन अर्जुन रामपाल , संजय दत्त, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए थे। अब धुरंधर 2 में भी यही लोग गर्दा उड़ाने वाले हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि लोग धुरंधर 2 को कितना प्यार देते हैं।
