Ranveer Singh ने नहीं खरीदे 'शक्तिमान' के राइट्स, अभिनेता की टीम ने दी सफाई

Ranveer Singh Didn't Buy Shaktimaan's Rights: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर खबरें आ रही थी कि उन्होंने सुपरहीरो बेस्ड मूवी 'शक्तिमान' के राइट्स खरीद लिए हैं। अब इन अफवाहों पर 'डॉन 3' एक्टर की टीम ने रिएक्शन देते हुए सचाई से लोगों को रूबरू करा दिया है।

Ranveer Singh Didn't Buy Shaktimaan's Rights: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को लेकर बार-बार खबरें आ रही हैं कि सुपरहीरो फिल्म 'शक्तिमान' में नजर आएंगे। अभी तक मेकर्स और रणवीर सिंह ने इन खबरों की पुष्टि पब्लिक में नहीं की है। ताजा रिपोर्ट्स में यह भी बताया कि रणवीर सिंह ने 'शक्तिमान' (Shaktimaan) के राइट्स खरीद लिए हैं। इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। रणवीर सिंह की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी कर यह साफ कर दिया है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के राइट्स को नहीं खरीदा है।

Ranveer Singh Didn't Buy Shaktimaan's Rights

'शक्तिमान' के राइट्स खरीदने पर रणवीर सिंह की टीम ने किया रिएक्ट

रणवीर सिंह ने 'शक्तिमान' के राइट्स खरीदने की अफवाहों पर रिएक्शन देते स्टेटमेंट जारी कर लिखा, 'रणवीर सिंह को जो अफवाहें सामने आ रही हैं कि वो सुपरहीरो मूवी के राइट्स बतौर प्रोड्यूसर खरीद रहे हैं, इनमें कोई सच्चाई नहीं है। इस समय आदित्य धर की नेक्स्ट की शूटिंग में रणवीर सिंह बिजी हैं और इसके बाद उनके पास डॉन 3 भी है।'

End of Feed