धुरंधर देखने वालों की मौज ही मौज, इस केंद्र शासित प्रदेश में टैक्स फ्री हुई फिल्म

Dhurandhar Tax Free: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने ऐसा धमाका किया है कि सभी लोग दंग रह गए हैं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर रही है। इस बीच रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर इस केंद्र शासित प्रदेश में टैक्स फ्री हो गई है।

Dhurandhar Tax Free: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ने भारत में 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धुरंधर की रफ्तार कम नहीं हो रही है। हर दिन ये फिल्म कोई न कोई नया रिकॉर्ड बना रही है। इस बीच मेकर्स के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर इस केंद्र शासित प्रदेश में टैक्स फ्री हो गई है। आइए विस्तार से जानते हैं इस रिपोर्ट पर....

dhurandhar tax free

pic credit- dhurandhar film

लद्दाख में टैक्स फ्री हुई फिल्म

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही। 'अवतार: फायर एंड ऐश' की रिलीज के बावजूद फिल्म अपनी रफ्तार बनाए हुए है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई और तीन हफ्तों में ही 700 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। इस बीच लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने फिल्म को लद्दाख में टैक्स-फ्री घोषित कर दिया, जिससे फैंस बहुत खुश हैं। लद्दाख गवर्नर के लेफ्टिनेंट ऑफिस ने एक्स पर लिखा, 'लेफ्टिनेंट गवर्नर श्री कविंदर गुप्ता ने बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' को यूटी लद्दाख में टैक्स-फ्री घोषित किया। लद्दाख में बड़े पैमाने पर शूट हुई यह फिल्म क्षेत्र की खूबसूरत लोकेशंस को हाइलाइट करती है। यह फिल्ममेकर्स के लिए मजबूत सपोर्ट है और लद्दाख को फिल्म शूटिंग व टूरिज्म की पसंदीदा जगह बनाने की कोशिश को बढ़ावा देता है।' इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

End of Feed