धुरंधर नहीं रुकेगा, 2026 में फिर गर्दा उड़ाएंगे रणवीर सिंह

Ranveer Singh Film Dhurandhar Update: बॉलवुड स्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर कल रिलीज होने वाली है, जिसे देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म धुरंधर दो भागों में रिलीज होगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Ranveer Singh Film Dhurandhar Update: बॉलवुड स्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का अच्छा खासा बज बन हुआ है। इस मूवी को लेकर हर रोज कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। आज ही मेकर्स ने फिल्म धुरंधर से अक्षय खन्ना का लुक आउट हुआ है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। इसके अलावा मेकर्स ने बताया है कि कल यानी 18 नवंबर को धुरंधर का ट्रेलर रिलीज होगा। इस बीच फिल्म धुरंधर को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। ऐसी खबर सामने आई है कि धुरंधर दो भागों में रिलीज होगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Dhurandhar

pic credit- Dhurandhar movie

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लेकर सामने आया अपडेट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार धुरंधर दो पार्ट्स में बनने वाली है। सूत्रों ने बॉलीवुड हंगामा को बताया काफी समय से अफवाह थी कि धुरंधर दो भागों में बनेगी। इसलिए 5 दिसंबर को जो फिल्म आएगी, वो पहला भाग होगा। पहले पार्ट में एक बड़े ट्विस्ट पर खत्म होगा और कहानी दूसरे भाग में आगे बढ़ेगी। आदित्य धर ने बहुत ज्यादा शूटिंग की है और फिल्म बहुत शानदार बनी है। लेकिन लंबाई ज्यादा होने की वजह से इसे दो हिस्सों में बांटने का प्लान बन रहा है। अगर ऐसा हुआ तो धुरंधर पार्ट-2 अगले साल आएगा। हालांकि अभी तक फिल्म के निर्माताओं ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।

End of Feed