टीवी पर रिलीज से पहले Dhurandhar 2 पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 50 कट के बाद मिली मंजूरी

Dhurandhar 2 on TV: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस और ओटीटी पर खूब धूम मचाई। अब यह फिल्म टीवी पर दस्तक देने वाली है। कम उम्र के दर्शकों के लिए फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं।

Dhurandhar 2 on TV: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) इसी साल रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया और सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। वहीं ओटीटी पर इस फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म धुरंधर: द रिवेंज' टीवी पर दिखाई जाएगी। इसके लिए फिल्म में कुछ बदलाव भी किए गए, ताकि इसे घर पर कम उम्र के दर्शक भी देख सकें। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Prahaar Trailer: रोंगटे खड़े कर देगी राजकुमार राव की एक्टिंग, 'प्रहार' का ट्रेलर आउट)

dhurandhar 2 on tv

टीवी पर दिखाई जाएगी धुरंधर 2 (pic credit-dhurandhar movie)

टीवी पर दिखाई जाएगी धुरंधर 2

सीबीएफसी ने 24 सितंबर को फिल्म धुरंधर 2 को यू/ए 16+ सर्टिफिकेट दिया। लेकिन इसके लिए फिल्म में कई कट लगाने पड़े। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स को फिल्म में 45 से 50 कट करने के लिए कहा गया था। इनमें से ज्यादातर बदलाव हिंसा और खून-खराबे वाले सीन्स में किए गए। हालांकि, फिल्म की टीम ने इन सीन्स को इस तरह हटाया कि कहानी और फिल्म का असर बरकरार रहे। इन बदलावों के बाद सीबीएफसी ने फिल्म को टीवी पर दिखाने की मंजूरी दे दी। बोर्ड की वेबसाइट के मुताबिक, टीवी पर दिखाई जाने वाली फिल्म का रनटाइम 219 मिनट और 6 सेकंड है। यानी यह 3 घंटे, 39 मिनट और 6 सेकंड की होगी। वहीं, सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म का रनटाइम 3 घंटे, 49 मिनट और 6 सेकंड था।

End of Feed