थलापति विजय के साथ काम करेंगे रणवीर सिंह !! रोहित शेट्टी ने दिया बड़ा इशारा

Ranveer Singh-Thalapathy Vijay Join Hands: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' का ट्रेलर बीते दिन रिलीज हो गया है। ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने बताया कि रणवीर सिंह और साउथ एक्टर थलापति विजय अच्छे डांसर हैं और उनके साथ काम करना काफी दिलचस्प होगा।

Ranveer Singh-Thalapathy Vijay Join Hands: बॉलीवुड एक्ट्रेस रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'सर्कस' (Cirkus) 23 दिसंबर को क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स ने 2 दिसंबर के दिन फिल्म का ट्रेलर बड़े ही ग्रैंड तरीके से लॉन्च किया था। ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों ने इसकी खूब तारीफ की। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) से साउथ सिनेमा के उन सितारों के बारे में पूछा गया जिनके साथ वह काम करना चाहते हैं। रोहित शेट्टी ने जवाब देते हुए कहा कि वह तमिल इंडस्ट्री से रजनीकांत, सूर्या, अजीत, विजय और कार्थी के साथ काम करना पसंद करेंगे।

Ranveer Singh and thalapathy vijay

बातचीत के दौरान रोहित शेट्टी यह भी पूछा गया कि क्या वह रणवीर सिंह और थलापति विजय के साथ एक फिल्म के लिए टीम बनाना चाहेंगे। रोहित शेट्टी ने इस सवाल पर रिएक्शन देते हुए कहा कि रणवीर सिंह और विजय दोनों ही बेहतरीन डांसर हैं। ऐसे में दोनों एक्टर्स के साथ काम करना बेहद दिलचस्प होगा। रोहित शेट्टी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने की लगी कि निर्देशक जल्द ही दोनों एक्टर्स के साथ फिल्म बना सकते हैं। रोहित शेट्टी और थलापति विजय को एक साथ बड़े परदे पर देखने का फैन्स का सपना अब सच होता नजर आ रहा है।

End of Feed