Rani Mukerji on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। रानी मुखर्जी की ये फिल्म आज यानी 30 जनवरी को लंबे इंताजर के बाद रिलीज हो गई है। रानी मुखर्जी की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच रानी मुखर्जी का एक इंटरव्यू चर्चा में आ गया है। रानी मुखर्जी ने ये इंटरव्यू Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान रानी मुखर्जी ने दिल खोलकर अपने फेवरेट को-स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की तारीफ की। तो चलिए जानते हैं कि रानी मुखर्जी ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या बोला है।
रानी मुखर्जी ने की शाहरुख खान की तारीफ
एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने Zoom को दिए इंटरव्यू की वजह से फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस इंटरव्यू के दौरान रानी मुखर्जी ने शाहरुख खान की तारीफ की। एक्सक्लूसिव बातचीत में रानी मुखर्जी ने हमें बताया, 'मैं हमेशा से शाहरुख के साथ रोमांस करना पसंद करती हूं क्योंकि शाहरुख में सबके लिए एक अलग तरह का प्यार होता है। जो भी उनके साथ होता है, उसे लगता है कि शाहरुख उसे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।' रानी मुखर्जी ने कहा कि वो उनके साथ हमेशा मजाक करती रहती हैं क्योंकि शाहरुख और आमिर उन्हें अपनी फनी साइड दिखाने की आजादी देते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि वो मुझसे इतना प्यार करते हैं क्योंकि उन्होंने मुझे 17 साल की उम्र से देखा है। उन्होंने मेरी पूरी जर्नी देखी है एक छोटी लड़की से युवा लड़की बनने तक, फिर आज एक औरत और मां बनने तक। उन्होंने मेरी ताकत से ताकत तक बढ़ते हुए देखा है।' रानी मुखर्जी का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।
'कुछ कुछ होता है' को किया याद
रानी मुखर्जी ने कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai) के सेट पर बिताए मस्ती भरे पलों को याद किया। उन्होंने कहा, “मेरे पास बहुत सारी शूटिंग की यादें हैं। मुझे याद है कि करण के पापा यश अंकल सेट पर आते थे।” उन्होंने बताया कि यश जोहर अक्सर उनकी मां की शॉपिंग की आदत पर मजाक उड़ाते थे।
