Rani Mukerji ने किए बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन, सामने आईं तस्वीरें और वीडियोज

मां कृष्णा मुखर्जी के निधन के बाद रानी मुखर्जी चर्चा में हैं। गुरुवार को एक्ट्रेस बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में मां कृष्णा मुखर्जी को खोने के बाद रानी और उनका परिवार दुख से गुजर रहा है। इस बीच गुरुवार को एक्ट्रेस उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। रानी की इस धार्मिक यात्रा के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Tanushree Dutta का करियर रहा सुपरफ्लॉप, बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फिल्में ढेर)

Rani Mukerji pic

बद्रीनाथ धाम पहुंचीं रानी मुखर्जी (pic credit-twitter)

बद्रीनाथ धाम पहुंचीं रानी मुखर्जी

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी सबसे पहले बद्रीनाथ धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह मंदिर परिसर में मौजूद मां लक्ष्मी के मंदिर में भी गईं। उन्होंने वहां पूजा की और प्रसाद लिया। इस दौरान रानी का अंदाज बेहद सादा था। उन्होंने हल्के रंग का कुर्ता-सलवार पहना था। ठंड से बचने के लिए पीला दुपट्टा और जैकेट भी पहनी हुई थी। उनके गले में फूलों की कई मालाएं नजर आईं। पूजा के समय वह पूरी श्रद्धा के साथ हाथ जोड़कर प्रार्थना करती दिखीं। रानी को मंदिर में देखकर कई श्रद्धालु उनके आसपास इकट्ठा हो गए। लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। कुछ वीडियो में एक्ट्रेस पूजा की सामग्री लेकर मंदिर परिसर में जाती दिखाई दीं। इससे पहले उनके केदारनाथ मंदिर पहुंचने के वीडियो भी सामने आए थे, जिनमें वह मंदिर की ओर जाती और बाहर तस्वीरें खिंचवाती नजर आईं।

End of Feed