भारतीय सेना के सबसे बड़े ऑपरेशन खुकरी को पर्दे पर उतारेंगे रणदीप हुड्डा, मेजर राजपाल पुनिया के किरदार के लिए कसी कमर

Operation Khukri Movie: जाट के बाद रणदीप हुड्डा एक बार फिर से सिनेमाघरों में बड़ा हंगामा करने वाले हैं। एक्टर ने ऑपरेशन खुकरी के अधिकार खरीदे हैं। यह ऑपरेशन भारतीय सेना का सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जाता है। फिल्म में रणदीप मेजर का किरदार करेंगे। आइए बताते हैं इससे जुड़ी अपडेट

Operation Khukri Movie: भारतीय सेना के सबसे बड़े ऑपरेशन पर फिल्म बनने जा रही है। जिसके राइट्स अभिनेता रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda) ने खरीदे हैं। यह ऑपरेशन कोई और नहीं बल्कि साल 2000 में हुआ खुकरी ऑपरेशन है। जिसकी चर्चा आज भी देश-विदेश में होती है। फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ( Randeep Hooda) तैयारी कर रहे हैं। जिसमें वह अहम किरदार करने वाले हैं। जाट के बाद रणदीप हुड्डा का यह नेक्स्ट प्रोजेक्ट होगा जिसे जानकर उनके फैंस भी उत्साहित हो गए हैं।

Operation Khukri Movie

रणदीप हुड्डा( Randeep Hooda) अपनी न्यू फिल्म लेकर आ गए हैं। जिसका नाम सुनकर ही फैंस उत्साहित हो गए हैं। यह भारतीय सेना के सबसे बड़े ऑपरेशन पर बनी फिल्म है, जिसमें रणदीप मेजर राजपाल पुनिया का किरदार करने वाले हैं। वह ऑपरेशन खुकरी नामक एक मिलिट्री ड्रामा में नजर आएंगे। यह फ़िल्म विदेशों में भारतीय सेना के सबसे साहसी बचाव अभियानों में से एक को पर्दे पर पेश करेगी।

End of Feed