Ranbir Kapoor की 'Ramayana' से रिलीज हुआ इंद्र देव का लुक, टीजर में दिखा रावण संग महायुद्ध

Ramayana New Teaser: रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस बीच सोशल मीडिया पर मेकर्स ने छोटा का टीजर शेयर किया, जिसमें इंद्र देव की पहली झलक दिखाई दी।

Ramayana New Teaser: नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) डायरेक्टड फिल्म 'रामायण' (Ramayana) की रिलीज डेट जितनी करीब आ रही है तो उतना ही जनता के बीच उत्सुकता बढ़ती नजर आई। 5 नवंबर को फिल्म 'रामायण' विश्वस्तर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन दिनों रामायण के मेकर्स दुनिया भर में फिल्म का प्रमोशन बढ़-चढ़कर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म के कलाकारों के किरदारों की पहली झलक भी साझा की जा रही है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा छोटा टीजर लॉन्च कर डाला जिसमें किरदार इंद्र देव की झलक दिखाई दी। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर और यश स्टारर 'रामायण' को मिला खास सम्मान, क्या राष्ट्रपति भवन में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग?)

Ramayana New Teaser

रामायण से सामने आया इंद्र देव का लुक/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

इंद्र देव और रावण के बीच युद्ध

फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने टीवी स्पॉट रिलीज किया, जिसमें रावण और इंद्र देव के बीच का महायुद्ध देखने को मिला। प्रोमो में इंद्र देव अपने ऐरावत नाम के हाथी पर बैठकर रावण का सामना करते हैं। युद्ध के दौरान रावण के मुक्का मारकर ऐरावत को जमीन पर फेंक देता है। इस दौराव बैकग्राउन्ड में कहा जा रहा है, 'उस दौर में, जब देवता इंसानों के बीच रहते थे, तभी बुराई के प्रतीक रावण का जन्म हुआ। चारों तरफ अंधेरा और बुराई फैलने लगी। तब इंसानियत को बचाने के लिए एक ही उम्मीद थी, कोई देवता नहीं, बल्कि एक आम इंसान, राम।' प्रोमो में आगे भगवान नाम के अलावा हाथी ऐरावत पर बैठे इंद्र देव की झलक देखने को मिलती है। बता दें इंद्र देव का किरदार और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर निभा रहे हैं। कुणाल के किरदार इंद्र देव को देखने के बाद जनता का मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिल रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Ramayana में Yash का रावण लुक देख Aarya Babbar को आई ‘KGF’ की याद, बोले- 'कॉस्ट्यूम के अलावा कुछ नया नहीं')

रामायण की एडवांस बुकिंग

बता दें फिल्म 'रामायण' की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर को शुरू होगी। इसी के साथ फिल्म रामायण में साई पल्लवी, रकुलप्रीत सिंह, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता जैसे स्टार्स नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स का प्लान है की रामायण की स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में रखी जाए।

End of Feed