Love And War से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आउट, खून से सने हाथ और स्वैग भरे अंदाज ने मचाई हलचल

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 24, 2026, 11:32 AM IST

Ranbir Kapoor Look out From Love And War: फिल्म लव एंड वॉर से एक्टर रणबीर कपूर का पहला लुक सामने आ गया है। रणबीर कपूर के इस लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Ranbir Kapoor Look out From Love And War: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) को लेकर लंबे समय से जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर मेकर्स ने अब तक काफी कुछ छिपाकर रखा है। लेकिन इसके बाद फिल्म के सेट से अब तक कई फोटोज लीक हो चुकी हैं। अब इन सब के बीच फिल्म लव एंड वॉर से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का फिल्म के पहला ऑफिशियल लुक जारी हो गया है। फिल्म से सामने आए रणबीर कपूर के लुक को देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Ranbir Kapoor Look out From Love And War

फिल्म लव एंड वॉर से रणबीर की पहला लुक हुआ रिलीज (Image Source: Love And War Movie)

रणबीर कपूर की लुक आउट

रणबीर कपूर की फिल्म लव एंड वॉर एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म लव एंड वॉर से सामने आया रणबीर कपूर का पहला लुक है। फिल्म के पोस्टर में रणबीर कपूर एक पुरानी स्टाइल की नीले रंग की कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सफेद टी-शर्ट पहनी हुई है और आंखों पर काला चश्मा लगा रखा है। उनके चेहरे पर मूंछें भी नजर आ रही हैं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी बाजू पर जाता है, जहां चोट के निशान और खून दिखाई दे रहा है। रणबीर कपूर के फिल्म से सामने आए पहले लुक ने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। लोग सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

End of Feed