रणबीर कपूर ने छूए सलीम खान के पैर तो भाईजान के पिता ने लगा लिया गले, कपूर खानदान के संस्कारों की हो रही तारीफ

Ranbir Kapoor Touches Salim Khan feet: रणबीर कपूर अपने दोस्त अयान मुखर्जी का दुख बांटने उनके घर पहुचें थे। इस मुश्किल घड़ी में रणबीर सबकी देखरेख करते नजर आए। वह मेहमानों को संभाल रहे थे और उन्हें छोड़ने जा रहे थे। रणबीर जब सलीम खान को छोड़ने उनकी गाड़ी तक गए और उनके पैर छूए।

Ranbir Kapoor Touches Salim Khan feet: बीती रात होली के दिन फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी ( Ayan Mukherjee) के पिता देब मुखर्जी( Deb Mukherjee) का निधन हो गया। इस मौके पर इंडस्ट्री के कई कलाकार अयान का दुख बांटने उनके घर पहुंचे। अभिनेता रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) देब मुखर्जी की मौत पर नम आंखें लिए नजर आए। वहीं सलमान खान के पिता सलीम खान भी देब को अंतिम विदाई देने पहुंचें थे। इस मौके पर रणबीर कपूर ने सलीम खान के पैर छूकर उन्हें विदा किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

Ranbir Kapoor Touches Salim Khan feet

सलमान खान ( Salman Khan) के पिता सलीम खान( Salim Khan) देब मुखर्जी को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुचें थे। इस मौके पर रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) उनके साथ नजर आए। जैसे ही सलीम गाड़ी में बैठकर जाने लगे रणबीर कपूर ने उनके पैर छूए, तभी सलीम ने रणबीर को गले लगाया और वह गाड़ी में बैठकर चल पड़े। रणबीर कपूर और सलीम खान की ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस रणबीर के इस बर्ताव को खूब पसंद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह कपूर खानदान के संस्कार ही हैं जो रणबीर के अंदर झलक रहे हैं।

End of Feed