Ranbir Kapoor on Alia Bhatt's Lipstick Controversy: आलिया भट्ट ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को उनका लिप्सटिक लगाना पसंद नहीं है। आलिया ने खुलासा किया था कि रणबीर खुद से ही उनकी लिपस्टिक हटा देते हैं। जिसके बाद रणबीर को सोशल मीडिया पर टॉक्सिक हसबैंड बुलाने का ट्रैंड शुरू हो गया। इसी के साथ ही यूजर्स रणबीर और आलिया की शादी को भी जमकर ट्रोल कर रहे हैं। अब रणबीर ने इसपर अपना बयान दिया है। काफी समय के बाद रणबीर कपूर ने इस लिपस्टिक कॉन्ट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ दी है। रणबीर नेकहा कि वह सोशल मीडिया पर नहीं है इस पर से उन्हें इस ट्रोलिंग से भी ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है।
Ranbir Kapoor on Being Called toxic husband
यह भी पढ़ें- Bishan Singh Bedi Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए बिशन सिंह बेदी, परिवार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
हालांकि उनके हिसाब से जिंदगी में पॉजिटिविटी और नेगिटिविटी दोनों ही काफी जरूरी है। खासकर एक आर्टिस्ट के लिए हैं। आइए अब रणबीर के इस पूरे बयान पर एक नजर डालते हैं।
'जो लोग मुझे टॉक्सिक बुलाते हैं, उन्हें..'
Zoom के साथ एक बातचीत में रणबीर ने कहा, 'अगर लोग मुझे टॉक्सिक बुला रहे हैं, तो मझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि मैं टॉक्सिक रिलेशनशिप के हमेशा से ही खिलाफ रहा हूं। हालांकि अगर लोग मुझे टॉक्सिटी का चेहरा देखते हैं, तो मेरे पास ज्यादा कुछ नहीं है कहने के लिए।'
इसी के साथ ही उन्होंने कहा, 'एक पब्लिक फिगर होने की वजह से हमें यह सब झेलना पड़ता है। पर अब मुझे ट्रोलिंग से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। मैं उसे ज्यादा सीरियसली नहीं लेता है।
